फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा ग्रेनेड हमला मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार, IED-ग्लॉक पिस्टल बरामद

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 21 Jul 2026 04:21 PM IST

मोगा के सदर थाना परिसर में आठ जुलाई की सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर तथा मैगजीन सहित 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने बताया कि 8 जुलाई की सुबह मोगा सदर थाना परिसर में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(ए), एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 3 और 6 तथा प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद मोगा पुलिस की 10 टीमों, तकनीकी विशेषज्ञों और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें