केंद्रीय बजट में सरकार ने सोने एवं चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी को कम किया है। हाजिर बाजार में तुरंत इसका असर देखने को मिला। बाजार में सोने की कीमतों में लगभग तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम एवं चांदी की कीमतों में चार हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा कारोबारियों ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम होने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता आएगी। चंडीगढ़ में बुधवार को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 67900 रुपये दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमत 89 हजार प्रति किलो रही।