फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में काउंसलर के घर के बाहर फायरिंग मामले में पहले नामजद युवकों ने रखा अपना पक्ष

Nivedita Updated Wed, 11 Mar 2026 10:18 AM IST

फतेहपुरा इलाके में महिला काउंसलर के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पहले नामजद किए गए कुछ युवक अमृतसर के नॉवेल्टी चौक में मीडिया के सामने आए और उन्होंने दावा किया कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। मीडिया से बातचीत करते हुए रजत मैदान, जो खुद को ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष समिति से जुड़ा बताते हैं, ने कहा कि 7 मार्च 2026 को दर्ज एफआईआर में जसप्रीत सिंह जस्सी, राहुल भिंडी समेत कुछ युवकों के नाम शामिल किए गए थे। उन्होंने कहा कि युवकों पर नशा बेचने और काउंसलर द्वारा रोकने पर फायरिंग करने का आरोप पूरी तरह झूठा है। उनके मुताबिक असल मामला एक लव मैरिज से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते काउंसलर ने अपने ही घर के बाहर फायरिंग करवा कर युवकों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस की निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ गई और बेगुनाह युवकों को राहत मिल गई। युवकों ने पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गहन जांच से उनका भविष्य खराब होने से बच गया। उधर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच में यह घटना एक रची हुई साजिश निकली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें