फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक पर हमला, आरोपियों ने पेट में दागी गोली

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 02:38 PM IST

पंजाब के अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। घर में कंप्यूटर पर काम कर रहे युवक हरजपाल सिंह को गोली मार दी गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला कोई और नहीं, बल्कि हरजपाल की मौसी का बेटा है। आरोपी कथित तौर पर अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा था। परिवार के मुताबिक घटना दोपहर को हुई। हरजपाल सिंह घर में कंप्यूटर पर अपना काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौसी का बेटा एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों हरजपाल को एक कमरे में ले गए और वहां उस पर गोली चला दी। गोली हरजपाल के पेट में लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें