फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के नाइया वाला मोड़ पर दड़े-सट्टे की वीडियो वायरल, पुलिस ने की जांच

अमृतसर के नाइया वाला मोड़ इलाके में दड़े-सट्टे से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल श्री जसपाल सिंह ने बताया कि वीडियो की गंभीरता से वेरिफिकेशन कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया है। एसीपी ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी तरह के जुए या सट्टे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें