फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तीर्थ यात्रा बस पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से चालक पर हमले की कोशिश

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 06:44 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शुरू की गई तीर्थ यात्रा बस सेवा की एक बस पर अटारी के पास कथित हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को शाम करीब छह बजे तीर्थ यात्रा बस वाघा बॉर्डर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर लौट रही थी। डिफेंस ड्रेन के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बस को रोक लिया। कार में सवार गुरविंदर सिंह उर्फ लाली और बख्शीश सिंह ने कथित रूप से कुल्हाड़ी निकालकर बस चालक पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बस में मौजूद कुछ यात्रियों के साथ भी धक्का-मुक्की और खींचतान की गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें