फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘रंगला पंजाब उत्सव’ का भव्य आगाज

पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग की ओर से रणजीत एवेन्यू मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘रंगला पंजाब उत्सव’ का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने किया। इस अवसर पर विधायक जीवनजोत कौर, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। ईटीओ ने कहा कि पंजाबी संस्कृति विश्व की सबसे समृद्ध और जीवंत संस्कृतियों में से एक है और सरकार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्सव में क्राफ्ट बाजार, फूड कोर्ट, बच्चों के झूले और सरकारी योजनाओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं। तीनों शामों में विरासत संधू, जसपिंदर नरूला, जैजी बी सहित कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। 28 फरवरी और 1 मार्च को ड्रोन शो भी होगा। प्रवेश निःशुल्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें