फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया

सिखों के छठे गुरु, मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने देश-विदेश की संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु हरगोबिंद साहिब का जन्म गुरु की वडाली में माता गंगा जी की कोख से श्री गुरु अर्जन देव जी के घर हुआ था। बाबा बुद्धा जी ने उन्हें शस्त्र विद्या की शिक्षा दी। गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद गुरु हरगोबिंद साहिब ने गुरुगद्दी संभाली और धर्म तथा सांसारिक जिम्मेदारियों के प्रतीक के रूप में मीरी और पीरी की दो तलवारें धारण कीं। गुरु साहिब ने श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना कर सिख पंथ को नई दिशा दी तथा अन्याय के खिलाफ संघर्ष और आत्मरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने संगत को धार्मिक आस्था के साथ साहस और स्वाभिमान का जीवन जीने की प्रेरणा दी। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, कीर्तन और अरदास का आयोजन हुआ तथा संगत ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें