फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, मुंबई की संगत ने श्री दरबार साहिब में भेंट किए चार बड़े पंखे

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 05:02 PM IST

गर्मी के मौसम में श्री दरबार साहिब में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से मुंबई की संगत की ओर से चार बड़े पंखों की विशेष सेवा की गई। ये पंखे श्री दरबार साहिब के बाहर परिक्रमा में उन स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में खड़े होते हैं। इस सेवा से श्रद्धालुओं को तेज गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। संगत ने इस सेवा के लिए श्री गुरु रामदास जी का आभार जताते हुए कहा कि गुरु घर में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब के मैनेजर मेजर सिंह ने मुंबई की संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरु रामदास जी स्वयं अपने सेवकों पर कृपा करके उनसे सेवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में कतारों में खड़ी संगत के लिए लगाए गए ये पंखे काफी लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगत की ओर से की जाने वाली ऐसी सेवाएं सराहनीय हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सेवा करने वाली संगत का विशेष सम्मान भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें