फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकशाही संवत 558 का आगमन, गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया नया साल

अमृतसर में नानकशाही संवत 558 के नए साल के आगमन पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दीवान हॉल गुरुद्वारा मंजी साहिब में विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने विशेष रूप से हाजिरी लगाई और समूचे खालसा पंथ को नए साल की बधाई दी। अमृत वेले हुए समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके बाद रागी सिंहों ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास के बाद संगत को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि भले ही अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, लेकिन नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक नया साल चेत महीने से शुरू होता है। उन्होंने संगत से गुरु के शब्द से जुड़ने और नाम सिमरन को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर नए साल का स्वागत आध्यात्मिक माहौल में किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें