तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद से बुधवार देर शाम को त्यागपत्र दे दिया है। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने इसके लिए पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा को जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपना त्याग पत्र एसजीपीसी को भेज दिया है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधान साहिब को मीडिया के माध्यम से त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी हासिल हुई है। उन्होंने इस्तीफा अभी तक पढ़ा व देखा नहीं है।