फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर से पक्की गेहूं की फसल बिछी, किसानों की चिंता बढ़ी

अजनाला और आसपास के इलाकों में तड़के आई तेज आंधी, बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक इससे गेहूं की पैदावार में करीब 2 से 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक कमी आ सकती है। किसानों ने बताया कि पहले ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वे आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो चुके हैं और अब बेमौसमी बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे (गिरदावरी) करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें