फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए बने सख्त कानून : ज्ञानी रघबीर सिंह

Nivedita Updated Sat, 09 May 2026 03:30 PM IST

ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पंजाब समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बेअदबी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन कानून में सख्ती की कमी के कारण आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिल पाई। मीडिया से बातचीत में पूर्व जत्थेदार ने कहा कि सिख संगत लंबे समय से मांग कर रही थी कि गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को पंजाब सरकार ने गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008 में संशोधन के लिए विशेष सत्र बुलाया था। विधानसभा में बिल पारित होने और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसे कानून का रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि उस समय देश-विदेश में रह रही सिख संगतों ने इस फैसले का स्वागत किया था और लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब बेअदबी के दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। ज्ञानी रघबीर सिंह ने बादल परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2015 में हुई बेअदबी घटनाओं के आरोपियों को संरक्षण दिया गया और सख्त कानून का विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी कर उनके अंग गलियों में बिखेरे गए, जिससे पूरी सिख कौम की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि जब सिख संगतों ने शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की मांग की तो उन पर लाठीचार्ज किया गया और गोलियां चलाई गईं। बहबल कलां गोलीकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में कई सिख युवक मारे गए, जिससे सिख समुदाय में भारी रोष फैल गया। पूर्व जत्थेदार ने कहा कि पंजाब सरकार अब सिख समुदाय की भावनाओं को समझते हुए सख्त कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है, जो स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें