सीआईए स्टाफ-3 ने राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के प्रदेश प्रधान रितेश शर्मा उर्फ रिक्की को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 543 ग्राम अफीम व एक कार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज किया गया है।