फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी विरोधी कानून पर सिख जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा ज्ञापन

श्री अकाल तख्त में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित बेअदबी विरोधी नए सख्त कानून पर चिंता जताई। इस दौरान दमदमी टकसाल और दशमेश तरना दल फगवाड़ा के नेताओं ने सिंह साहिब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञानी बलकार सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन नए कानून में “कस्टोडियन” यानी ग्रंथी सिंहों और प्रबंधकीय कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान चिंता पैदा करता है। उन्होंने आशंका जताई कि गांवों की राजनीति या निजी रंजिश के चलते कोई व्यक्ति जानबूझकर बेअदबी की घटना कर उसका आरोप ग्रंथी सिंहों पर डाल सकता है। उनका कहना था कि यदि ऐसा माहौल बना तो भविष्य में कोई भी ग्रंथी बनने के लिए तैयार नहीं होगा। वहीं सतीश सिंह खालसा ने कहा कि सिख संगत इस समय दुविधा में है, क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भी मौजूदा स्वरूप में इस कानून को स्वीकार न किए जाने के संकेत मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून तैयार करते समय सिख बुद्धिजीवियों की राय नहीं ली गई। जत्थेबंदियों ने मांग की कि कानून में तुरंत संशोधन किया जाए ताकि किसी निर्दोष पाठी, ग्रंथी या प्रबंधक को राजनीतिक कारणों से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी निर्देशों का पालन करेंगे और पंजाब सरकार को इस कानून पर दोबारा विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें