फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और नशों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर का प्रदर्शन

अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से बढ़ती महंगाई, नशों की समस्या और लोगों को आ रही रोजमर्रा की परेशानियों के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने डीसी अमृतसर को मांग पत्र सौंपते हुए पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी नेता उपकार सिंह संधू ने कहा कि पंजाब इस समय कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि नशों की बढ़ती प्रवृत्ति, बेरोजगारी, महंगाई और पानी की समस्या ने आम लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर वस्तु महंगी हो चुकी है और गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीजें भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उपकार सिंह संधू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पहले ही महंगाई से परेशान हैं, ऊपर से लगातार टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह और घरेलू जरूरतों के लिए लोगों को सोना और अन्य सामान खरीदना ही पड़ता है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय नए नियम और फरमान जारी कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता को बड़े बदलाव के सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज आम आदमी ही सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भ्रष्टाचार पहले से ज्यादा बढ़ गया है और लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उपकार सिंह संधू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर लगातार जनता की आवाज उठाता रहेगा और पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुसार आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें