फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। पेशी के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार की अवज्ञा नहीं की है और सात सदस्यीय समिति से निजी कारणों के चलते अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया था। धामी ने बताया कि दो दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद उन्हें सात सदस्यीय समिति का चेयरमैन बनाया गया था। बाद में निजी कारणों के चलते उन्होंने तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि आज वे स्वयं अपनी इच्छा से जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह के समक्ष पेश हुए और अपना पक्ष पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। अब आगे का फैसला सिंह साहिबान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार पंथ दोखी घोषित सरदार भगवान सिंह मान के मामले में आज कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें सिंह साहिबान और एसजीपीसी के सदस्य अपने विचार रखेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें