फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला के पास सड़क हादसे में एसजीपीसी कर्मचारी की मौत

अजनाला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो रमदास में एसजीपीसी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। गग्गोमाहल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे क्रशर सामग्री से भरे टिपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। परमजीत सिंह घर के इकलौते कमाने वाले थे और उनके पीछे दो छोटी बेटियां हैं। परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें