पंजाब सरकार ने सड़कों पर बढ़ती भिखारियों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार के आदेशों के बाद अमृतसर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। वीरवार को अमृतसर के गोल्डन गेट इलाके में घूम रहे कई भिखारियों और उनके बच्चों को हिरासत में लिया है। इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।