फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर ने 31 अगस्त को डीसी कार्यालयों के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन की ओर से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। पंधेर ने बताया कि 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों के बाहर पांच दिवसीय धरने शुरू किए जाएंगे। इसके बाद 31 अगस्त को डीसी कार्यालयों के बाहर धरने देकर सरकार के सामने किसानों की मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने पंजाब में डैमों में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते ठोस इंतजाम करने चाहिए। पंधेर ने चीनी की बढ़ती कीमतों और पंजाब की बड़ी चीनी मिलों के बंद पड़े होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद चीनी मिलों को चालू करवाने और किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। गौरतलब है कि किसान नेता पंधेर पहले भी किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन और धरनों का नेतृत्व करते रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें