अमृतसर की फतेह सिंह कॉलोनी में एक घर की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में परिवार के लोग नहीं आए। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि उनका यह कच्चा मकान लगभग 25 साल पुराना है। दिन के समय घर की छत गिरने से घर के लोग बच गए। क्योंकि परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। छत के मलबे से घर के अंदर रखा सारा सामान दब गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।