फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल- बिक्रम मजीठिया

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 04:25 PM IST

वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का कानून-व्यवस्था तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। मजीठिया ने कहा कि गुरदासपुर जिला में दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस अलग-अलग कहानियां सुना रही है, जिससे मामले पर संदेह गहरा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन कुछ पुलिसकर्मी बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन माणक मेहता के प्री-वेडिंग शूट में व्यस्त थे। मजीठिया ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें