फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: मकबूलपुरा में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर पुलिस की दबिश, 13 संदिग्ध राउंडअप

नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार तड़के मकबूलपुरा और गुरु तेग बहादुर नगर के आसपास के इलाकों में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 13 संदिग्धों को राउंडअप किया है। इस दौरान एक व्यक्ति से गांजा और गोलियां बरामद हुई हैं। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर जोन-3 में चलाए गए अभियान की निगरानी डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने की। उन्होंने बताया कि मकबूलपुरा और आसपास के क्षेत्रों को नशे से संबंधित गतिविधियों के कारण हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर नशा तस्करी की सूचना देने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें