फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन-नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया नाइट ऑपरेशन

अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रही ड्रोन गतिविधियों, नशा तस्करी और हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के नेतृत्व में सीमावर्ती जिलों में नियमित रूप से रात के समय विशेष नाकाबंदी और तड़के सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे। डीआईजी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग और तस्करी से जुड़े मामलों की संख्या अधिक है, वहां रात में विशेष चेकिंग की जाएगी। सुबह के समय खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाएगी। इसी अभियान के तहत डीआईजी ने शुक्रवार देर रात विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें