फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पेट्रोल 100 रुपये के पार, आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अमृतसर के क्रिस्टल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने के आरोप लगाए। दरअसल, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 से 3.60 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेताओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सिर्फ परिवहन खर्च ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। आप नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण करने की मांग की, ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें