फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा रैली ऐतिहासिक, नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत- कुलदीप धालीवाल

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 05:24 PM IST

आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हाल ही में मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों द्वारा आयोजित रैली ऐतिहासिक रही और यह नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में धालीवाल ने स्पष्ट किया कि मोगा में हुआ विशाल जुटान किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि नशे के खिलाफ जनता की लड़ाई का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में तीन पक्ष—विलेज डिफेंस कमेटियां, पंजाब पुलिस और प्रशासन—मिलकर काम कर रहे हैं। यह एक सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी भाग लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। धालीवाल ने बताया कि विलेज डिफेंस कमेटियों की सूचना पर कोठियां गांव में 40 किलो स्मैक बरामद की गई। इस कार्रवाई के लिए सरकार ने सरपंच को 10 लाख रुपये का इनाम दिया, जबकि एसएचओ, डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस पहले अपने शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। धालीवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहें निराधार हैं और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे। उन्होंने दोहराया कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें