फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आरोपों पर वकीलों का पलटवार, जगत गुरु अशनील महाराज को बदनाम करने की साजिश

एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट रजत आनंद और एडवोकेट अमन महाजन ने कहा कि यह मामला जगत गुरु अशनील महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर साजिश के तहत ऐसे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों वकीलों ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उनका कहना था कि मामले की सच्चाई सामने आने पर स्पष्ट हो जाएगा कि यह सब किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। वकीलों ने कहा कि कानून पर उन्हें पूरा भरोसा है और वे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और जो लोग झूठे आरोप लगाकर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें