फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले सक्की नाले का निरीक्षण करने पहुंचे कुलदीप सिंह धालीवाल

आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अधिकारियों के साथ अजनाला क्षेत्र में सक्की नाले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नाले की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धालीवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बरसात से पहले किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और विभिन्न कार्यों की प्रगति पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात के दौरान क्षेत्र के कई गांवों को जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले की सफाई और मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाने चाहिए। धालीवाल ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें