फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के प्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर में धूमधाम से मनाई गई होली

Nivedita Updated Mon, 02 Mar 2026 01:29 PM IST

अमृतसर स्थित प्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर में सोमवार को होली का त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कल ग्रहण के चलते मंदिर बंद रहेगा, इसी कारण श्रद्धालुओं ने आज ही होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में मत्था टेका और इसके बाद एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां बांटी। कई श्रद्धालु ठाकुर जी की प्रतिमा को मंदिर में लेकर पहुंचे, जहां भक्तों ने ठाकुर जी के साथ प्रतीकात्मक रूप से होली खेली। श्रद्धालुओं ने कहा कि दुर्गियाना मंदिर में होली मनाने का विशेष महत्व है। उनका कहना था कि जिस तरह वृंदावन में होली प्रसिद्ध है, उसी तरह अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर की होली भी खास मानी जाती है। उन्होंने लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ, बिना किसी विवाद के त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर पंडित मेघ श्याम ने बताया कि होली के पर्व को लेकर मंदिर में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें