पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अमृतसर में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डाॅ सतिंदरजीत सिंह बजाज के निर्देशानुसार आम लोगों को मलेरिया और डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय से टीमों को रवाना किया गया। इस मौके पर डॉ. बाजाज ने कहा कि मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है मच्छरों की पैदावार को रोकना, क्योंकि इलाज से ज्यादा बचाव अहम है।