फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 03:55 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अमृतसर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गुरु नगरी को नमन किया और कहा कि यह पावन एवं ऐतिहासिक धरती देश को एकता और सेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर आना उनके लिए गर्व की बात है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी पार्टियों ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित समर्थन और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत काम करवाना कठिन हो गया है। किसानों के मुद्दे पर सैनी ने हरियाणा मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि वहां किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती है और बाजार भाव कम होने पर सरकार अंतर की भरपाई करती है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता आने वाले समय में जवाब देगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें