फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से लापता चार नाबालिग अमृतसर में मिले

गाजियाबाद पुलिस द्वारा कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर को सूचना दी गई कि उनके क्षेत्र से चार नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं और उनके अमृतसर में होने की आशंका है। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर हरकत में आई और अलग-अलग टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने चारों नाबालिग बच्चों को बरामद कर लिया और सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। एसीपी ईस्ट अनुभव जैन (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस की तत्परता और समन्वय के चलते बच्चों को सकुशल ढूंढ लिया गया। बच्चों के मिलने पर उनके परिजनों ने अमृतसर पुलिस का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें