पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकों में हिस्सा लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दौरे के दौरान धालीवाल ने बताया कि गांवों में बैठकों के समय उनके ध्यान में आया कि कई घरों के ऊपर से 11 हजार केवी की नंगी बिजली की तारें गुजर रही हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इस गंभीर मामले को देखते हुए उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को इन खतरनाक तारों को जल्द से जल्द हटाने और सुरक्षित व्यवस्था करने के आदेश दिए।