फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर श्री दरबार साहिब में अलौकिक आतिशबाजी, दीपमाला ने मोहा मन

Nivedita Updated Wed, 15 Apr 2026 02:14 PM IST

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया। अमृत वेले से ही श्रद्धालु दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु घर पहुंचे और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। पूरा दिन श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। शाम के समय सरोवर किनारे की गई सुंदर दीपमाला से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। रहिरास साहिब के पाठ के बाद दरबार साहिब में अलौकिक आतिशबाजी की गई, जिसका नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्ष 1699 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी और इस पवित्र दिन को मनाने के लिए वे यहां माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घर आकर मन को अपार शांति मिलती है और यह दिन हर सिख के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें