किसान नेता सरवन सिंह पंधेर आज डीसी कार्यालय अमृतसर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए 22 मार्च को किसान मजदूर मोर्चा द्वारा लगाए जाने वाले धरने/मोर्चे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मोर्चा किसानों और मजदूरों की प्रमुख मांगों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 22 मार्च को बड़ी संख्या में किसान और मजदूर डीसी कार्यालय अमृतसर में एकत्रित होंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मोर्चे को सफल बनाएं।