फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 27 जून को होगा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम

अमृतसर में 27 जून को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव की महिमा में भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता की। दीपक बाली ने कहा कि सनातन धर्म हमारी जीवन शैली, संस्कृति और विरासत का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपने पूर्वजों से मिले सनातन संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी अपने धार्मिक मूल्यों और परंपराओं से जुड़ सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें