फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में प्रेम विवाह के बाद विवाद, घर में तोड़फोड़ के आरोप

अमृतसर के अजनाला के गांव तेड़ी में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद सामने आया है। आरोप है कि लड़का-लड़की ने परिजनों की सहमति के बिना शादी कर ली, जिसके बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़के के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार के अनुसार, गुस्से में आए लड़की के परिजनों ने घर में दाखिल होकर सामान को नुकसान पहुंचाया और लाखों रुपये की संपत्ति तोड़ दी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घर में रखे कबूतरों को भी मार दिया गया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, लड़की के परिवार के सदस्य हीरा सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी एक बेटी की शादी चल रही थी, इसी दौरान लड़का दूसरी बेटी को भगाकर ले गया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ में शामिल नहीं हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें