फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर अर्शदीप की अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST

नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अमृतसर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नशा तस्कर अर्शदीप सिंह उर्फ ‘प्राणा’ की अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी करने के बाद पुलिस सुरक्षा में डेमोलिशन की कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अर्शदीप सिंह उर्फ ‘प्राणा’ पुलिस का हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर है। उसके खिलाफ करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं, जबकि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज है। 2109 आरोपी गिरफ्तार सीपी ने बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 2109 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 130 किलो से अधिक हेरोइन और 11 किलो से ज्यादा आइस बरामद की है। इसके अलावा नशा तस्करी से अर्जित 75 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में सीपी ने कहा कि कई अपराधी पुलिस की कार्रवाई से बचने या पुलिस कर्मचारियों को परेशान करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें