फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त से हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर कार्रवाई की मांग

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 AM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के माछीवाड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में सशस्त्र सुरक्षा कर्मी के साथ प्रवेश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  गुरदासपुर निवासी अमरजोत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर सिख गुरमर्यादा के उल्लंघन को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में मुख्यमंत्री के साथ एक हथियारबंद सुरक्षा कर्मी का खड़ा होना सिख रहित मर्यादा का गंभीर उल्लंघन है, जिससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है।  पत्र में गुरुद्वारा प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। साथ ही मांग की गई है कि मामले की जांच कर संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण लिया जाए और भविष्य में गुरुद्वारों में सशस्त्र सुरक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें