झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी इलाके में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने घर में बुजुर्ग महिला को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में एसीपी सेंट्रल अमृतसर जसपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।