फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में शहीद अकाली बाबा फूला सिंह के नाम पर सराय का निर्माण शुरू

सचखंड श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत की रिहायश और सुविधा के लिए एक और बड़ा प्रयास शुरू किया गया है। शहीद जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी के नाम पर नई सराय के निर्माण की सेवा शुरू की गई। धार्मिक शख्सियतों और संत-महापुरुषों ने अरदास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निहंग सिंह बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने बताया कि गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह जी शहीद और गुरुद्वारा माल अखाड़ा साहिब पातशाही छठी से संबंधित इस सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सेवा माता कौला जी भलाई केंद्र से जुड़े सेवादारों को सौंपी गई है। करीब डेढ़ साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सराय में करीब 64 कमरे होंगे। हर मंजिल पर बड़ा हॉल, लॉबी और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी, जबकि बेसमेंट में भी बड़ा हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में संगत की बड़ी आमद को देखते हुए सरायों की सेवा जितनी की जाए, कम है। बाबा बलबीर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने, गुरु साहिब से जुड़ने और अमृत छककर बाणी-बाणे के धारणी बनने की अपील की। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सेवा की शुरुआत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से तख्त श्री दमदमा साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य संगत को बाणी, बाणे और श्री अकाल तख्त साहिब से जोड़ना तथा सामाजिक बुराइयों से दूर करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें