फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता तरुण चुघ की अगुवाई में कांग्रेस का पुतला फूंका, युवा मोर्चा का प्रदर्शन

तरुण चुघ की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय के बाहर कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद भाजपा नेता सरबजीत सिंह शैंटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कार्रवाई देश के लिए शर्मनाक है। शैंटी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि मजबूत हो रही थी, उस समय इस प्रकार का प्रदर्शन 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें