झारखंड के चतरा जिले में हुए भीषण एयर एंबुलेंस हादसे में अमृतसर निवासी पायलट कैप्टन स्वराजदीप सिंह की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि ‘रेडबर्ड एयरवेज’ की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एंबुलेंस एक मरीज को लेकर उड़ान पर थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान जंगल क्षेत्र में अचानक क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में दो पायलट, एक डॉक्टर, मरीज समेत कुल आठ लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई।