फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

अमृतसर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुभाष कॉलोनी, बटाला रोड स्थित एक नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार यह मकान मुख्तार सिंह का था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। थाना सदर अमृतसर में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जबकि तीन डीडीआर भी दर्ज हैं। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में करीब 80 वर्ग गज में बने इस अवैध ढांचे पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें