फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहुंची गोल्डन टेंपल, टेका माथा, जूठे बर्तन साफ किए

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं, जहां उन्होंने साथ माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा लंगर हॉल में भी नजर आईं, जहां उन्होंने जूठे बर्तनों की सेवा की। सिख परंपरा में इस सेवा को विनम्रता और मानवता का प्रतीक माना जाता है। उनके इस सादगी भरे रूप को देखकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पत्रकारों द्वारा बातचीत की कोशिश के बावजूद उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उनकी यह यात्रा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक मानी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें