फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 04:57 PM IST

अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने कार्यालय में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार का समर्थन किया और विपक्षी दलों पर तीखे हमले बोले। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बावजूद देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि लगातार आपूर्ति जारी है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुघ ने विशेष रूप से राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि देश में जानबूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “आर्टिफिशियल फियर” पैदा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और यह देश को कमजोर करने की साजिश है। पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और गैंगस्टर गतिविधियां, रंगदारी तथा अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में सरकार के मंत्रियों पर उगाही के आरोप लग रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी पदों के लिए पैसे लेने की बातें सामने आ रही हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें