फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Aug 2025 03:43 PM IST

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी को जिला देहाती पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मलकीत सिंह पाकिस्तान की मदद से पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम देने कि फिराक में था। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ग्रेनेड से किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने वाला था। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी यूके स्थित गैंगस्टर धर्मा संधू से जुड़ा हुआ है, जो आतंकी हरविंदर रिंदा का नजदीकी है। रिंदा पाकिस्तान में बैठ कर बीकेआई के मॉड्यूल को भारत में संचालित कर रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दायर कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को रिंदा से आदेश मिलते थे और उसी के मुताबिक वह काम करता था। कुछ दिन पहले ही आईएसआई ने उसके लिए सीमा पार से ग्रेनेड और पिस्तौल भेजे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें