फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से हुआ जख्मी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:01 PM IST

विभिन्न आपराधिक मामलों में वांटेड अपराधी शिवम सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में वह जख्मी हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम सिंह, जो लंबे समय से फरार था और जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं, वेरका बाइपास के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके आधार पर थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने शिवम को घेरा, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पिस्तौल से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शिवम की टांग में लगी और वह जख्मी हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें