सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भारतीय सेना का तहेदिल से धन्यवाद किया है और उन्हें सेल्यूट किया है। सांसद औजला ने कहा कि 10 मई को सिखों की ओर से पाकिस्तान का विरोध किया गया था कि वे हमारे गुरु घरों को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद आज सेना ने भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से गोल्डन टेंपल को टारगेट कर मिसाइल्स फेंकी गई थी। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वे भारतीय सेना की सराहना करते हैं कि उन्होंने अमृतसर के आस पास एक सुरक्षित घेरा बनाया और इसे पूरी तरह से महफूज रखा।