दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना खत्म हो गई है। इसके बाद वे होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे। दोपहर में अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात भी की। केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरा होने पर हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।